July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

माँस मछली दुकानों को व्यवस्थित करने जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा,,,सीएमओ से जगह निर्धारित करने की माँग…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर और उसके सरहदी क्षेत्र में मुर्गा मांस मटन की खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर हो रही संचालन को लेकर अब विरोध के स्वर उठने लगे हैं। संचालकों के पास मांस मटन बिक्री के लिए न तो कोई वैध लाइसेंस है और न ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और पार्षद ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने इस मामले सीएमओ से शिकायत करते हुए इन सब दुकानों को एक ही जगह पर स्थापित करने की माँग की है।

         नगर पंचायत राजपुर और उसके सरहद क्षेत्र में काफी संख्या में ब्रायलर मुर्गा मछली के अलावा मटन की दुकाने संचालित किया जा रहा है। खुलेआम मांस मटन की बिक्री से इसका गंदा पानी नाली में बहाया जाता है। इससे न सिर्फ चारों तरफ गंदगी फैल रही है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रहा है। मांस मटन की बिक्री कर रहे दुकानदारों के पास कोई लाइसेंस भी नहीं है वे धड़ल्ले से अपना व्यापार चला रहे हैं। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और पार्षद ने इस संबंध में सीएमओ से शिकायत करते हुए उन्हें एक ही जगह पर शहर से दूर शिफ्ट करने की मांग की है।

राजन त्रिपाठी पार्षद वार्ड क्रमांक 09

        इस मामले में वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद राजन त्रिपाठी कहा कि शहर के कई वार्ड जैसे वार्ड क्रमांक 04,05 और 09 सहित कई जगहों में मांस मुर्गा काटकर बेचा जा रहा है।इनके लिए नगर पंचायत में कोई व्यवस्था नहीं है।इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ से चर्चा किया गया है और बोला गया है कि इनके लिए जगह खोजकर एक जगह व्यवस्थित किया जाए ताकि सड़क किनारे फैल रही दुर्गंध और उसके कचरे को बंद किया जा सके।

संजय सिंह उपाध्यक्ष नगर पंचायत राजपुर

      नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में हर जगह माँस मटन मुर्गा बिक रहा है उसको बंद करेंगे क्योंकि किसी के पास लाइसेंस नहीं है सब अपने मन से लगा रहे है। माँस मटन मुर्गा के लिए जगह चिन्हांकित कर उसे व्यवस्थित करेंगे। बैठक में माँस मटन मुर्गा बेचने वालों के लिए एक ही जगह बेचने के लिए निर्धारित करेंगें।

रविंद्र लाल सीएमओ नगर पंचायत राजपुर

     नगर पंचायत के सीएमओ ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि नगर पंचायत में जगह जगह माँस मटन की दुकानें लग रही है उसको एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा। सभी दुकानों को बैठक में चर्चा कर जगह चिन्हांकित कर एक ही जगह पर व्यवस्था की जाएगी ताकि शहर व्यवस्थित हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!