November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशियों के तस्करी के मामले में दो अलग अलग कार्यवाही,,,58 मवेशियों सहित दो पिकअप वाहन जप्त…

बलरामपुर। जिले के दो अलग अलग थानों में पुलिस ने गौ तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मवेशी वाहनों को जप्त कर बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों को बचाया है। वहीँ इन दोनों मामले में वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

    पहली घटना थाना रामानुजगंज के चौकी विजयनगर की है।जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 54 नग गाय बैल बछडा बुचड़ खाने जाने से बचाया है। दिनांक 19.05.2025 की रात में विजयनगर पुलिस को सूचना मिली की कुछ गौ तस्कर मवेशियों को कटिंग करने के लिए विजयनगर के छतवा- हरिहरगंज जंगल से झारखण्ड ले जा रहे है। सूचना पर चौकी प्रभारी विजयनगर द्वारा पुलिस टीम को संभावित रास्ते जंगल में तैनात किया गया।रात करीब 1 बजे तस्कर गौ मवेशियों को लेकर आते दिखने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख रात के अँधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 गौ वंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने धारा 4,6,10 छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधि. कायम कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

      उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह. प्र आ. दीपचंद, रंजीत, परमेश्वर दुबे जनार्दन तिवारी ओंकारनाथ दुबे आर. राज केश्वर अतुल,संतोष गुप्ता शामिल रहे।

         वहीँ दूसरी घटना राजपुर थाना के बरियों चौकी की है जहाँ बरियों पुलिस ने गागर नदी किनारे जंगल में चार नग मवेशियों सहित पिकअप वाहन को जप्त किया है।

          दिनांक 20/05/2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आरा के कुछ लोग झारखंड के मवेशी तस्करों से सांठ गांठ कर मवेशियों को बूचड़खाना में ले जाने के लिए इकट्ठा किए हैं और झारखंड से मवेशी तस्कर को पिकअप से मवेशी ले जाने हेतु बुलाए है।  सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों द्वारा ग्राम आरा में घेराबंदी किया तो गागर नदी के किनारे जंगल के पास पिकअप क्रमांक JH 03 AM 4025 दिखा जिसमें एक भैंस और 03 गाय लोड थे। पुलिस की उपस्थिति देख कर मवेशी लोड कर रहे लोग और चालक नदी पहाड़ एवं जंगल का फायदा उठा कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने चालक और मवेशी तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 घ और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 6 10 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को मवेशी के साथ जप्त कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!