August 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने 12 सूत्रीय माँगो को लेकर किया जमकर हंगामा,,,अनुविभागीय को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय महाविद्यालय राजपुर में विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय घेराव करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।

        राजपुर महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर विगत अप्रैल माह में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें से एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं में कोई सुधार नही होने पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने अपनी 12 सूत्रीय माँगो को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य से तत्काल पुरा करने की अपील की। 

   अभाविप द्वारा अपने 12 सूत्रीय मांगों के संबंध में दिए ज्ञापन में :-

1. महाविद्यालय जाने आने के लिए रोड सड़क निर्माण 

2. महाविद्यालय का एक नाम निर्धारित करना

3. महाविद्यालय में पार्किंग की सुविधा की व्यवस्था

4. महाविद्यालय में एक मुख्य द्वार व बाउंड्री का निर्माण कर सौंदर्यकरण करना

5. महाविद्यालय के परिसर में कैंटिंन का निर्माण किया जाना

6. महाविद्यालय में वॉटर कुलर की व्यवस्था

7. सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड

8. महाविद्यालय में कई कक्षाओं में छत से पानी टपकाने की समस्या है जिसकी मरम्मत किया जाना

9. महाविद्यालय का रंग रोगन (पेंटिंग) जो कई वर्षों से नहीं हुआ उसे कराया जाना

10. महाविद्यालय के लैब में पर्याप्त समान नहीं है इसकी कमी को पूरा किया जाना

11. महाविद्यालय में कई दरवाजे टूटे फूटे है इसे दुरुस्त किया जाना

12. महाविद्यालय में खेल का मैदान (प्लेग्राउंड) का निर्माण करना।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!