September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशी
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिगड़ी में समाधान शिविर का आयोजन,,हितग्राहियों को मिला उनके समस्याओं के समाधान,,,दिया गया श्रम कार्ड जाति प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री आवास की चाबी…

राजपुर। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में भी आम नागरिकों एवं ग्रामीणों के मांग, शिकायत एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार अंतर्गत 08 मई को विकासखण्ड राजपुर के कलस्टर जिगडी में समाधान शिविर आयोजन किया गया।

       विकासखण्ड राजपुर के ग्राम हाई स्कूल मैदान जिगड़ी में आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा सहित जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य रवि मरावी भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह एवं मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव सहित अन्य जनप्रीतिनिधिगण शामिल हुए। शिविर में ग्राम परती, उलिया, उफिया, लदकुड़, महंगई, जिगड़ी, अलखड़ीहा एवं कौड़ू के ग्राम वासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनता के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी और उनके आवेदनों के आधार पर उनके समस्याओं का निपटारा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता को अवगत कराया कि शेष मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही समाधान शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों के शीघ्र निराकरण को लेकर आश्वस्त किया गया।

      कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेस्वरी पैकरा ने कहा कि साय की सरकार आपके द्वार पर आपकी शिकायत माँग और समस्याओं के लिए पहुँचा है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव की सरकार बनते ही उन्होंने पहली प्राथमिकता प्रधानमंत्री आवास को दिया है उन्होंने प्रदेश में 18 लाख आवास देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे के काम चल रहा है। उन्होंने क्षेत्र में नल जल की चरमराई व्यवस्था को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत जहां-जहां पर काम चल रहा है उसे जल्द पुरा करने के निर्देश दिए। सामरी विधायक ने पीएचई विभाग को क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंप को भी तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी।उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना में जान चली जाती है।उन्होंने कहा कि यहाँ आरटीओ वाले भी अपना स्टॉल लगाए हैं जिनका भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है वो यहाँ से बनवा सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह पर भी जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं के उम्र 18 वर्ष एवं लड़को का उम्र 21 वर्ष होना चाहिए इससे कम उम्र में शादी करवाने पर आपको जेल भी हो सकता है।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने कहा कि आपका जो भी आवेदन मिला है उसका निराकरण किया गया है बचे आवेदन का कार्ययोजना बनाकर जिले में भेजा जाएगा उसका भी जल्द निराकरण किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री संयय सिंह ने कहा कि जो लोग आवेदन नही कर पाए थे वे शिविर में आवेदन कर सकते हैं उसका भी निराकरण किया जाएगा।जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि शासन आपके दरवाजे पर आपकी समस्याओं को सुनने आई है आपकी हर समस्याओं व माँगो का हल किया जाएगा।

        ग्राम जिगड़ी में आयोजित समाधान शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था, जिसके माध्यम से आमजनों को सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अवगत कराया गया साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में राजस्व, पेयजल, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राशन, शिक्षा, चिकित्सा, पंचायत, श्रम सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं एवं आवेदन लिए गए। कई ऐसे भी आवेदन रहे जिनका तत्काल निराकरण कर आम नागरिकों को राहत दी गई। इस अवसर पर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड श्रम कार्ड टीवी मरीजो को फ़ूड पैक्ड प्रधानमंत्री आवास की चाबी पढ़ने वाली बालिकाओं को जाति प्रमाण पत्र लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय मुलक योजनाओं का वितरण किया गया।

      इस दौरान सामरी विधायक सहित प्रशांत सिंह एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर नायब तहसीलदार सीईओ अनिल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!