September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएमश्री सेजेस राजपुर के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा मे किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,,,सिमा यादव ने बनाई जिले के टॉप टेन में अपनी जगह…

राजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम मे पीएमश्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड मे प्रथम एवं जिले के टॉप टेन मे स्थान बना कर अपना परचम लहराया है।

        विद्यालय की छात्रा सीमा यादव पिता राजेंद्र यादव ने कक्षा 12 वीं मे 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड मे प्रथम एवं जिले के टॉप टेन में अपना स्थान बनाकर अपने ब्लाक मुख्यालय व जिले का नाम रोशन किया है साथ ही कक्षा 10वीं की छात्रा प्रियंका गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता ने 91.17 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय मे प्रथम स्थान हासिल किया है। 

           पीएमश्री सेजेस राजपुर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है एवं 10वीं के 33 मे से 25 विद्यार्थी प्रथम एवं 8 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय के प्राचार्य अरविन्द गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!