September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध अतिक्रमण कारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर,,,राजस्व एवं वन विभाग की शासकीय भूमि कराया गया खाली…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनन्द राम नेताम के मार्गदर्शन में राजस्व, वन तथ पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा नगरपालिका परिषद् बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 03, खुठनपारा जिला ग्रंथालय के पीछे वन विभाग की शासकीय भूमि तथा तहसील डौरा-कोचली ग्राम कोचली (लालमाटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है।

       नगरपालिका परिषद् बलरामपुर वार्ड क्रमांक 03 में लगभग 1.5 एकड़ शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा घर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु नोटिस भी जारी किया गया था। परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलरामपुर एसडीएम आनंद राम नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा जमीन पर बनाए गए 22 घरोें को तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी प्रकार खुठनपारा जिला ग्रंथालय के पीछे भी वन विभाग की शासकीय जमीन को लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे बलरामपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में 10 मकानों को तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील डौरा-कोचली में भी एसडीएम बलरामपुर श्री नेताम के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार रॉकी एक्का के नेतृत्व राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम कोचली (लालमाटी) में स्थित शासकीय भूमि तथा ग्राम डूमरखोला में भी शासकीय भूमि कुल 5 व्यक्तियों 0.06 हेक्टेयर द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!