September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्ट्रीट लाइट सुधार कराने वार्ड पार्षद ने सीएमओ को लिखा पत्र,,,तीन दिवस में सुधार नहीं होने पर करेंगे कार्यालय का घेराव…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में बन्द पड़े स्ट्रीट लाईट के संबंध में वार्ड पार्षद ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द सुधार कराने की माँग की है। सुधार कार्य नही होने पर नगर पंचायत कार्यालय घेराव करने की बात कही है।

            वार्ड पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में निकाय द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाईट लगाया गया है किन्तु लंबे समय से दर्जनों की संख्या में स्ट्रीट लाईट बंद पड़ा है जिसको लेकर वार्डवासियों में नगर सरकार के प्रति रोष का वातावरण उत्पन्न है। बंद पड़े स्ट्रीट लाईट की समस्या के संबंध में नगर पंचायत के लाईन मैन, उपअभियंता एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मौखिक एवं भौतिक रूप से अवगत कराये जाने के बाद भी समस्या लम्बे समय से बरकरार है।

       उन्होंने जनभावनाओं को देखते हुऐ यथाशीघ्र स्ट्रीट लाईट मरम्मत कराने की माँग की है अन्यथा आने वाले दिन सोमवार दिनांक 05/05/2025 को नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करने के लिए वार्डवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिक विवश होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!