September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्राम भेस्की में पीड़ित परिवारों से कांग्रेसियों ने की मुलाकात,,, सुशासन की सरकार पर खड़े किए कई सवाल…

राजपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के .पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों की मौजूदगी में ग्राम भेस्की के पीड़ित परिवारों ने कार्यवाही में उपेक्षा का आरोप लगाया है और अब तक किसी प्रकार की वित्तीय सहायता सहित महत्वपूर्ण आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सरकार के संवेदनशील होने और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा किया है। 

          ग्राम भेस्की में हुए इस समूचे घटनाक्रम से कांग्रेस ने अवगत हो स्थानीय लोगों और परिवार जनों की समस्याओं के बारे में कहा है कि सरकार और स्थानीय अधिकारियों तक लंबे समय से सारी बातों को रखा गया है परंतु कई मुद्दों पर बारीकी से जांच नहीं की जा रही है। बेनामी संव्यवहार करके अर्जित की जा रही संपत्तियों की सघन जांच की जरूरत है।अभी तक सरकार अथवा प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को कोई भी वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई है साथ ही अब तक महत्वपूर्ण अपराधियों की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है। षड्यंत्रकारियों और दलालों को आदिवासियों के ऊपर अत्याचार करने की खुली छूट दी गई है। सरकार का रवैया समझ से परे है आखिर एक ओर सुशासन का ढोल पीट रही सरकार को इस मामले में स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक इस मामले में कोई महत्वपूर्ण गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हुए हैं भूमाफियाओं द्वारा किए गए संव्यवहारों की भेस्की ग्राम में जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। आदिवासियों के साथ सिर्फ अन्याय और अत्याचार हो रहा है सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है और अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

         कार्यक्रम के इस दौरान राजेंद्र भगत, विजय पैकरा, शिवभजन मरावी, पूरन चंद्र जायसवाल, विवेक सिंह, रामकिशुन राम,राजेंद्र श्रीवास्तव, भजन राम, विमलेश, मुन्नाराम सहित अन्य  कांग्रेस जन मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!