September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित,,समर्थकों में दिखा भारी उत्साह,,,हुई जमकर आतिशबाजी…

राजपुर। नागरीय निकाय चुनाव के बाद शनिवार को अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।राजपुर महुआपारा हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रही।शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।

      नागरीय निकाय चुनाव के बाद नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर सबकी निगाहें टिकी थी।शनिवार को राजपुर के हाई स्कूल मैदान महुआपारा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके पश्चात राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ कराया ततपश्चात सभी पार्षदों का एक साथ शपथ ग्रहण कराया गया।

     शपथ ग्रहण पश्चात उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नगर पंचायत सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। दोपहर 3:30 बजे नगर पंचायत राजपुर के सभागार में उपाध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपाध्यक्ष पद हेतु वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद संजय सिंह ने अपना दाखिल किया।नामांकन भरने के समय नगर पंचायत के पार्षदों में से किसी ने अपना नामांकन पत्र नहीं लिया। समयावधि बीत जाने के बाद भी किसी पार्षद द्वारा उपाध्यक्ष पद हेतु दावेदारी नहीं करने पर संजय सिंह निर्विरोध रूप से नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर चुने गए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा पुर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा जनपद अध्यक्ष विनय भगत अनिल सिंह मेजर रामकिसुन सिंह राजेन्द्र तिवारी गौरी शंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी जगवंशी यादव शिवनाथ जायसवाल प्रवीण अग्रवाल रवि मरावी जयगोपाल अग्रवाल संतोष तिवारी प्रदीप जायसवाल अनिल दुबे नरेश अग्रवाल प्यारेलाल जायसवाल उमेश झा सहित एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजुर सीएमओ रविन्द्र लाल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों में दिखा उत्साह :- नगर पंचायत का चुनाव संपन्न होते ही नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए कयावद प्रारम्भ हो गई थी।इस चुनाव में वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद व भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था।इस चुनाव में राजपुर नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष सहित नौ पार्षद जीत कर आये थे जबकि कांग्रेस से तीन पार्षद एवं तीन निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी थी।नगर पंचायत राजपुर में नौ पार्षद एवं अध्यक्ष के जितने के बाद पुर्ण बहुमत में आने से यह तय हो गया था कि उपाध्यक्ष भाजपा से ही बनेगा। जैसे जैसे उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन की तारीख करीब आती गई वैसे वैसे अन्य पार्षदों ने भी उपाध्यक्ष पद हेतु जोड़ तोड़ करना प्रारंभ कर दिया था। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ही एक अन्य महिला पार्षद का नाम सामने आने लगा था परंतु उपाध्यक्ष चुनाव के पुर्व भाजपा संगठन से उपाध्यक्ष पद हेतु संजय सिंह का नाम आने के बाद किसी पार्षदों ने संगठन से बाहर जाने की हिमायत नही कर सके।अन्ततः उपाध्यक्ष हेतु अपनी बहुमत नहीं मिल पाने के कारण कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों ने भी संजय सिंह को अपना समर्थन दे दिया।संजय सिंह के निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल था।निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम :- उपाध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य सभी पार्षदों का गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष धरम सिंह एवं उपाध्यक्ष संजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जाएगा।जो भी निर्माण कार्य लंबित है उसे जल्द पुरा कराया जाएगा।नगर के विकास के लिए रोडमेप तैयार कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा।कहीं भी कार्य मे गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलती है तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!