July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर पीटने वाले शिक्षक पर हो कार्यवाही,,,सुनील सिंह..

रामानुजगंज। बलरामपुर जिले की माध्यमिक शाला मेघुलि में अध्ययनरत नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर घायल होते तक पीटने वाले शिक्षक पर शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है, यही कारण है कि बलरामपुर जिले में छात्र- छात्राओं के साथ लगातार अप्रिय घटना घटित हो रही है, जिसकी जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने पुलिस अधीक्षक से संबंधित थाना चौकी से तत्काल करवाई करने का आग्रह किया है।

      गौरतलब है कि माध्यमिक शाला मेघुलि में अध्ययनरत नाबालिग छात्र को प्राथमिक शाला मेघुलि के शिक्षक विद्यासागर यादव के द्वारा बंधक बनाकर घायल होते तक पीटा गया,परंतु अभी तक शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रसासन ने कोई करवाई नहीं कि है,जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन के इस उदासीन रवैये के कारण लगातार एक के बाद एक घटना सामने आ रही है,जिसमे नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया जाना एवं छात्र को घायल होते तक पीटा जाना शामिल है। एक के बाद एक लगातार अप्रिय घटना घट रही है और शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रसासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।सुनील सिंह ने बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड मा.शाला.मेघुली का जिक्र करते हुए बताया है कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विद्यासागर यादव के द्वारा नाबालिग छात्र को बंधक बनाकर घायल होते तक पिटा गया है।प्रशासन अभी तक इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है आखिर कारण क्या है, शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन कहीं सत्ता पक्ष के दबाव में तो नहीं।

      सुनील सिंह ने आगे ये भी कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अत्याचार करने वाले शिक्षक के विरुद्ध करवाई करने में सत्ता पक्ष से भी आग्रह रहेगा की ऐसे क्रूर मानसिकता वाले शिक्षक का बचाव न करें, बच्चा चाहे किसी का भी हो वह भारत का भविष्य है। सुनील सिंह ने आगे ये भी कहा कि यदि करवाई नहीं होती है तो मामले में सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष कार्यवाही हेतु मामले से संबंधित विवरण रखी जाएगी। बहरहाल देखना ये है कि इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!