June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बरियों जनपद सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित,,,समर्थकों में जश्न का माहौल…

राजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के पूर्व ही बलरामपुर जिले के समरी विधानसभा के अंतर्गत राजपुर विकासखंड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 बारियों बांदा ककना क्षेत्र के जनपद सदस्य के उम्मीदवार श्रीमती सुमन गुप्ता निर्विरोध रूप से चुने गए हैं। नाम वपसी के अंतिम दिन उनके विपक्ष में खड़े जनपद सदस्य के उम्मीदवारों ने अपना नाम वापसी लेते हुए उन्हें निर्विरोध रूप से निर्वाचित कर दिया है।


       त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,सरपंच व पंच के उम्मीदवारों ने जहाँ अपने जीत को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सामरी विधानसभा के राजपुर जनपद पंचायत में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 बरियों बांदा ककना क्षेत्र के जनपद सदस्य के उम्मीदवार श्रीमती सुमन गुप्ता निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुई है। स्वंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुकात रखने वाले श्रीमती सुमन गुप्ता के पति मुकेश गुप्ता बारियों क्षेत्र से लगातार दो बार जनपद सदस्य रह चुके हैं वहीं उनकी माता श्रीमती चंदा गुप्ता भी एक बार जनपद सदस्य रह चुकी है। बारियों क्षेत्र से ही लगातार 15 साल इस परिवार से जनपद सदस्य रह चुके हैं। इस बार बरियों जनपद क्षेत्र महिला सीट होने के कारण मुकेश गुप्ता की पत्नी श्रीमती सुमन गुप्ता ने इस क्षेत्र से जनपद सदस्य हेतु अपनी दावेदारी की थी।


        अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखने वाले मुकेश गुप्ता बारियों क्षेत्र के लोगों के लिए सदैव सुख-दुख में खड़े रहते हैं एवं उनकी हर समस्याओं का समाधान करते दिखे हैं ऐसे में बरियों क्षेत्र की जनता भी उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन 06 फरवरी को श्रीमती सुमन गुप्ता के विपक्ष में जनपद सदस्य हेतु खड़े उम्मीदवारों ने उनके समर्थन में अपना नाम वापसी लेते हुए उन्हें निर्विरोध रुप से निर्वाचित कर दिया है।श्रीमती सुमन गुप्ता के निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने पर बरियों में जश्न का माहौल है।श्रीमती गुप्ता के समर्थकों ने निर्विरोध निर्वाचित चुने जाने पर उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।देर शाम मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं और भव्य आतिशी के साथ स्वागत किया।वहीँ इस अवसर पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती सुमन गुप्ता एवं उनके पति मुकेश गुप्ता ने बरियों जनपद क्षेत्र के सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे।उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को धन्यवाद देते हुए जनता के सुख दुःख में खड़े रहने की बात कही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!