July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामानुजगंज थाना क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रह रहे 09 संदिग्धों पर की गई कानूनी कार्यवाही

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ झारखंड का सरहदी थाना रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रामानुजगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय अधिकारी याक़ूब मेनन के निर्देश में थाना प्रभारी रामानुजगंज निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर थाना रामानुजगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग कार्यवाही की गई।
          अभियान के दौरान थाना रामानुजगंज क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रह रहे 09 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई। जांच में इन व्यक्तियों के पास निवास से संबंधित किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ BNSS की धारा 128 के तहत कार्यवाही कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
           इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र से बाहर करना और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। साथ ही मकान मालिकों, ढाबा संचालकों, होटलों, और धर्मशाला प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति उनके यहां निवास कर रहा है तो उसकी पूरी जानकारी तुरंत थाना रामानुजगंज क़ो दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
              रामानुजगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति के निवास कर रहा हो या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
              इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में थाना रामानुजगंज से उप निरीक्षक गजपति मिर्रे सहायक उप निरीक्षक अतुल दुबे, शिव शरण पैकरा प्रधान आरक्षक मायापति, नारायण ,अजेश, राजवाड़े  आरक्षक जगमोहन, नागेश्वर, कैलाश, श्यामलाल, संदीप व समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!