September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से 1.47 लाख की ठगी,,,पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

बलरामपुर। भोले भाले ग्रामीणों को नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
         ग्राम बादा थाना शंकरगढ़ निवासी वासुदेव मरकाम ने करीब 05 वर्ष पूर्व प्रार्थी नानसाय राम पिता स्व. समाजू राम उरांव उम्र 31 वर्ष एवं सुधन राम पिता मंसीत राम जाति भुईहर उम्र 44 वर्ष दोनों निवासी ग्राम प्रेमनगर थाना कोरंधा से नौकरी लगाने के नाम पर करीब 147000 रूपयें की थोखाधड़ी किया गया था।
          ठगी के शिकार पीड़ितों द्वारा घटना के संबंध में कलेक्टर कार्यालय, बलरामपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पत्र की जांच थाना प्रभारी कोरंधा के द्वारा की गई। जांच पर से आरोपी के विरुद्ध ग्रामीणों से धोखाधड़ी करना पाए जाने पर आरोपी वासुदेव मरकाम के विरूद्ध दिनांक 27.06.2024 को धारा 420 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी वासुदेव मरकाम घटना के पश्चात् से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  वैभव बैंकर द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर जिले में धोखाघड़ी के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया है।
          आरोपी घटना दिनांक से ही गिरफ्तारी के भय से लगातार फरार चल रहा था l दिनांक 07.12.2024 को साइबर सेल के माध्यम से फरार आरोपी वासुदेव मरकाम के मिशन रोड बलरामपुर में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के निर्देशन में थाना कोरंधा व थाना बलरामपुर की एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आरोपी के छिपने के संभावित स्थान पर घेरा बंदी कर दिनांक 07.12.2024 को फरार आरोपी वासुदेव मरकाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी वासुदेव मरकाम की गिरफ्तार पश्चात् न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!