July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

चाँदो के ग्राम करचा में हुए हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,,,चंद घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी…

बलरामपुर/चाँदो। दिनांक 19/11/2024 मंगलवार को चाँदो थाना क्षेत्र के ग्राम करचा में हुए हत्याकांड के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
        जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रातः प्रार्थी नितूरोशन कुजुर पिता बरना, जाति उरांव, उम्र 24 साल, निवासी छवारी बस्ती, ग्राम करचा, ने अपने छोटे भाई नितेश कुजूर के अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर देने की सूचना पर थाना चांदो मे मर्ग कायम कर धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध का घटित होना पाये जाने पर धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
          हत्या के मामले की सूचना पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना चांदो से एक पुलिस टीम गठित किया गया। चांदो पुलिस टीम के द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के चंद घंटे के भीतर आरोपी फुलचंद उरांव पिता बजरू उरांव, उम्र 58 साल, निवासी छवारी, ग्राम करचा, थाना चांदो को गिरफतार किया गया।
        पूछताक्ष में आरोपी फूलचंद ने मृतक नितेश के साथ शराब पीना तथा उसके द्वारा गाली गलौच घमकी देने से क्षुब्ध होकर अपने पास रखे टंगिया से उसका गला काटकर हत्या कर देना बताया।आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने टंगिया जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
           इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र यादव प्र०आर० अफजल खान आरक्षक विश्वनाथ सिंह, आर0 राजेन्द्र लकड़ा, आरक्षक संजय सिहं की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!