July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

गुरुचंद मंडल की मौत व बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

बलरामपुर। बलरामपुर में पुलिस हिरासत में हुए गुरुचंद मंडल के मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए गुरुचरण मंडल के हिरासत में जांच के दौरान पुलिस के बर्बरता पूर्ण कार्यशैली एवं गुरुचंद मंडल की मौत को लेकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर कोसा।
         शक्ति जिले के दामाखेड़ा में हुई घटना में कबीर पंथ के लोगों के उपर अकारण हुए हमले को लेकर सरकार को चिरनिद्रा से जागने को कहा।धरना के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की बार-बार रवैया के कारण जो स्थितियां निर्मित हुई है वह बेहद शर्मनाक है। पुलिस हिरासत में हुई इस मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है और सतही जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में हत्या और बलात्कार के मामले जिस तरह से बढ़े हैं, कानून और व्यवस्था सरकार की नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।
        जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा की गुरु चंद मंडल के परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व मामले की जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराई जावे। हिरासत में हुई मौत पर कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं इन प्रश्नों का जवाब पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। कांग्रेस ही नहीं प्रदेश के आम लोग भी हिरासत में हुई इस मौत पर सवाल खड़े कर रहे हैं ।प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार और पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।
         डॉ दिनेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है आम जनजीवन परेशान है। समर बहादुर सिंह ने कहा कि बढ़ते अपराधों ने चिंता बढ़ा दी है बढ़ते अपराधों की वजह से हम लोग का जीना मुहाल हो गया है। कृपा शंकर ने बलरामपुर पुलिस के कृत्यो और पुलिस के रवैया की ओर ध्यान आकर्षित किया।
     धरना प्रदर्शन के दौरान अशोक सिंह राजू ,जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज, पूर्णिमा कच्छप, सुबासो दिनेश कुजूर,हबीबुल्लाह,जीत गुप्ता सुनील भगत अर्जुन यादव व्यास मुनि यादव राजा साहू अमानत खान अजय नारायण गुप्ता वसीम खान राजा साहू व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!