July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

चक्का जाम के चेतावनी के बाद आखिरकार अधिकारी नींद से जागे,,,एनएच 343 में मरम्मत का कार्य हुआ प्रारम्भ…

राजपुर। अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली एनएच 343 मुख्य सड़क के मरम्मत को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों माँग की जा रही थी।विगत दिनों जनपद सदस्य नीरज तिवारी एवं नगरवासियों ने सड़क मरम्मत के लिए राजपुर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।जनप्रतिनिधियों एवं आम जनताओं की मांग के बाद आखिरकार सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया है।


विगत माह जनपद सदस्य नीरज तिवारी द्वारा सड़क सुधार के लिए चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी जिसके उपरांत 4 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम व एनएच के अधिकारियों की बैठक में विभाग के द्वारा मिले समय सीमा के बाद सोमवार को झींगों से सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।अभी दो दिनों पुर्व भी पार्षदो एवं नगरवासियों द्वारा पुनः एसडीएम राजपुर को सड़क मरम्मत नही होने पर चक्काजाम करने हेतु ज्ञापन सौंपा था।
      अम्बिकापुर से रामानुजगंज को जोड़ने वाली एनएच 343 सड़क का बरसात के बाद से बत्तर स्थिति हो गया है सड़क पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे निर्मित हो गए है जिससे इस सड़क पर आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। नवीन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क पर पड़ने वाले लंबे वन क्षेत्र में वन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से आम जनता को नवीन सड़क निर्माण में अभी इंतजार करना पड़ेगा। विभाग द्वारा वर्तमान में सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है जिससे आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!