July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजेश ज्वेलर्स में हुए लूट कांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार,,,हथियार सहित 70 लाख के जेवरात बरामद…

बलरामपुर। दिनांक 11 सितंबर दिन बुधवार को रामानुजगंज में  हथियार बंद अज्ञात आरोपियों ने गांधी मैदान के सामने स्थित राजेश ज्वेलर्स में घुसकर प्रतिष्ठान के मालिक राजेश सोनी को हथियार का भय दिखाकर सोने-चाँदी के आभूषण कीमती लगभग 2 करोड 85 लाख रूपये व नगदी रकम 07 लाख रूपये, कुल रकम करीब 2 करोड़ 92 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।घटना के बाद सभी आरोपी झारखंड की ओर भाग गए थे।घटना पश्चात पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 309 (6) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया था।


      उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान आए तथ्यों एवं साइबर सेल की टैक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपियों की धर-पकड़ एवं लूट किए गए माल-मशरूका को बरामद करने हेतु पृथक-पृथक टीमों का गठन कर पुलिस टीमों को आरोपियों के संभावित स्थानों झारखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब के लिए खाना किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा अथक मेहनत से घटना में शामिल 06 अरोपियों 1. मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी उर्फ बुकिंग, उम्र 24 वर्ष, ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू, 2. सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी, उम्र 30 वर्ष, ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड 3. राहुल मेहता, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी महावीरगंज, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार 4. विक्की सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम जमुआ, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार 5. अरविन्द सोनी (सोनू का मामा), ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड 6. अंजनी एक्का (आरोपी सोनू की गर्लफैण्ड), मोहाली चंडीगढ़ को झारखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार कर पूर्व में रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।प्रकरण में फरार 02 आरोपियों की पता-तलाश हेतु गठित पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों के औरंगाबाद में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही कर प्रकरण में फरार 02 आरोपी 1. राधेश्याम पासवान उर्फ श्याम, उम्र 25 वर्ष, बड़कागांव, थाना अम्बा, औरंगाबाद बिहार एवं 2. रोहित सिंह उर्फ कलुवा, उम्र 22 वर्ष, ग्राम जमुआ, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार को औरंगाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।      आरोपियों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर आरोपियों के पास से सोना 1.354 किलोग्राम,चाँदी 1.058 किलोग्राम,01 नग देसी कट्टा, 05 नग जिन्दा कारतूस कुल कीमत करीब 70 लाख रूपये जप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!