July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अपर कलेक्टर के मध्यस्थता के बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया समाप्त,,,आज से न्यायालय कार्यवाही में होंगे सम्मिलित…

राजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार को लेकर तहसील राजपुर के अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय का बहिष्कार किया था जिसके बाद आज बलरामपुर अपर कलेक्टर की मौजूदगी में अधिवक्ताओं एवं एसडीएम राजपुर के बीच मध्यस्थता हो गया है।दोनों पक्षों के बीच आपसी तालमेल के बाद अधिवक्ता संघ ने एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार को समाप्त करते हुए आज से न्यायालय कार्यवाही में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है।


      विगत दिनों अधिवक्ता संघ ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर दिया था।आज अधिवक्ताओं की मौजूदगी में अपर कलेक्टर की उपस्थिति में उभय पक्षों की मध्यस्थता करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में अधिवक्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा व कानून नियमों का पूरा ध्यान कार्यवाही के दौरान रखा जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजपुर द्वारा भविष्य में  गलतियों की पुनरावृत्ति न करने की बात रखने पश्चात अधिवक्ता संघ ने बहिष्कार समाप्त करने का निर्णय लिया है। संघ के अधिवक्ता न्यायालय कार्यवाही में आज से सम्मिलित हो रहे हैं।
      अधिवक्ताओं ने पक्षकारों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए मामलों में आज से उपस्थिति देने की सहमति दी है।अधिवक्ता संघ में हुई इस बैठक में आज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल सचिव सुनील सिंह अधिवक्ता गण हुकुमचंद अग्रवाल, संजय पाण्डेय, सुनील चौबे शंकर अग्रवाल, रामनारायण जयसवाल शिवानंद दुबे वह अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!