November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए मंत्री श्री नेताम,,,स्वंय झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की…

राजपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी आह्वान पर जिले में स्वच्छता अभियान के तहत विकासखण्ड राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए सभी को स्वच्छता के लिए जागरुक किया। मंत्री श्री नेताम ने स्वयं झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान में अपनी सहभागिता दिखाई। मंत्री श्री नेताम ने स्वच्छता दीदियों के साथ संवाद कर उनका हाल चाल भी जाना। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी ने एक ‘‘स्वच्छ भारत’’ का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए, स्वच्छ भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।


     ज्ञातव्य है कि जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसके अंतर्गत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं सामूहिक रूप से अपने गांव व क्षेत्र को स्वच्छ रखने प्रेरित किया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। जिसके उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर 2024 तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखते हुए कचरा का उचित प्रबंधन करना है।
      इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,अनिल तिवारी, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, वरिष्ठ नागरिक प्रदीप जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील सहित अन्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!