November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मातृशक्ति का अपूर्व आशीर्वाद सदैव भाजपा के साथ,,, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा हरीतिमा नर्सरी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती ऊद्धेश्वरी पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं का सम्मान करते आई है और इसका परिणाम भाजपा को समर्थन माताओं, बहनों मातृ शक्ति का अपूर्व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के अनुरूप महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 महिलाओं के खाते में हर माह दिया जा रहा है।
जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि आप सभी माताओं बहनों की उपस्थिति ही भाजपा की ताकत है। भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम पर काम कर रही है।मातृशक्ति का अपार सहयोग हमें विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में दिखाई दिया, जिसके लिए आप सभी का आभार।
सावन उत्सव कार्यक्रम में भजन कीर्तन, झूला का आयोजन किया गया था जिसमें विधायक श्रीमति पैकरा सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इस दौरान शिवनाथ यादव,अनिल तिवारी,अनिल दुबे ,शिवनाथ जायसवाल,मनोज बंसल,विनय भगत, उदय यादव,संतोष तिवारी,जितेंद्र जायसवाल,इंद्रावती भगत,शशिकला भगत,बसंती भगत,तेज सिंह,सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा के सदस्य,एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!