
राजपुर। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है।बारिश से जहाँ सभी खेत खलिहान पानी से लबालब भर गए हैं वहीँ इस बारिश से कई सड़क पुल पुलिया गड्ढे में तब्दील हो गया है।शुक्रवार को भी सुबह क्षेत्र में कुछ देर के लिए जमकर बारिश हुई।आज हुई इस बारिश से राजपुर गोपालपुर जाने वाली सड़क पर सिंगचौरा के पास बने पुल पर उफान आ गया।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।बारिश से जहाँ सभी खेत खलिहान लबालब भर गए हैं तो वही सड़कों का हाल भी खस्ताहाल हो गया है। भारी बारिश से सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए हैं तो वहीँ कई पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गया है।शुक्रवार के सुबह हुई भारी बारिश से राजपुर गोपालपुर जाने वाली मुख्य सड़क में बगाड़ी और सिंगचौरा के बीच पड़ने वाला घरघोरा नाला उफान पर आ गया।पानी पुल से ऊपर बहने के कारण पुल के बीचों बीच बड़ा सा गड्डा बन गया है।भारी बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है पुल के ठीक बीचोबीच बने गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी लगते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को तत्काल पुल को मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।



