September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

हॉइवे पेट्रोलिंग बलरामपुर द्वारा पेश की गई मानवता की मिशाल,,,गुमशूदा बच्चों को मिलाया परिवार से…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के मार्गदरशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पाण्डे के निर्देशन में हॉईवे पेट्रोलिंग बलरामपुर एवं हॉईवे पेट्रोलिंग शंकरगढ़ सतत अपने कर्तव्य पर तैनात है जो लगातार जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत पेट्रोलिंग कार्य कर रही। इसके साथ -साथ घटना स्थल से घायलों को अस्पताल पहुचाने, गुमशूदा लोगों को उनके परिजनों को सपुर्द करने एवं आम जनों को यातायात के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रही है।
इसी कडी में आज दिनांक 16.08.2024 को एक गुमटी संचालक एवं यातायात जागरूकता टीम के सदस्य राधेष्याम दास द्वारा शाम करिब 05:30 बजे हॉईवे पेट्रोलिंग चालक अमित मिंज को मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि नगर सेना तिराहा चौक के पास गुमटी में दो गुमशूदा बच्चीयों को रखा गया है।बच्चीयों का नाम पिंकी(छोटु) पिता कलेष्वर कोडाकू उम्र 07 वर्ष एवं लक्ष्मी पिता रामप्रीत उम्र 05 वर्ष है।
सुचना मिलते ही यातायात हॉईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर नगर सेना तिराहा चौक पहुंची और दोनो गुमशूदा बच्चों को अपने सुपुर्द लेकर सुचना यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन को दिया गया तथा उन्हे दोनो बच्चों की मौजुदा हालात के बारे में बताया गया। दोनों बच्चे बारिश में भिगे हुये एवं भूखे थे।यातायात प्रभारी द्वारा दोनो बच्चों को नये कपडे़ दिलाकर भोजन कराया और भोजन कराने के बाद दोनो बच्चों को मानिकपुर केरता के निवासी के पास ले जाकर बच्चों की पहचान कराकर उनके परिजनों के बारे में पुछा गया। पुछताछ के दौरान पता चला की दोनो बच्चे बरकोल केरता के निवासी है। पहचान होने के तुरंत बाद उनके परिजनों को फोन कर दोनों बच्चों की सुचना दी गई। बाद में परिजनों को उनके बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया।इस दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन, हॉईवे पेट्रोलिंग चालक आरक्षक अमित मिंज, आरक्षक चालक प्रभूनाथ यादव, आरक्षक मंगल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!