September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पहुंचा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,,,सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने की त्वरित कार्यवाही…

राजपुर। लालच देकर धर्म परिवर्तन करने पहुँचा एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिव कुमार मानिकपुरी पिता सेवल जाति पनिका उम्र 39 वर्ष ग्राम दुप्पी थाना राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी भरत चेरवा लगभग 06 माह पूर्व से इसके परिवार के लोगो को धर्म परिवर्तन करने हेतु बहला फुसला रहा है। इसके द्वारा मना करने पर भी व कई बार इसके घर पर धर्म बदलने का प्रलोभन भी देता रहा है इसी क्रम में दिनांक 07 जुलाई को प्रार्थी की गैरमौजूदगी में आरोपी भरत चेरवा सुबह लगभग 10.00 बजे इसके घर आकर इसके परिवार वालो को ईसाई धर्म अपनाने के लिये बोल रहा था तथा प्रर्थना करा रहा था। तभी प्रार्थी सुचना पाकर घर आया और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मान रहा था।आरोपी भरत चेरवा के द्वारा हिन्दु धर्म छोडकर ईसाई धर्म अपनाने पर बाल बच्चो को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य एवं अच्छी नौकरी का भी प्रलोभन दे कर जबरन ईसाई धर्म मनवाया जा रहा था।प्रार्थी की रिपोर्ट पर रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराते हुये तत्काल निरीक्षक भारद्वाज सिंह के द्वारा पुलिस स्टाफ आरोपी भरत चेरवा को पकडने हेतु रवाना किया गया। आरोपी भरत चेरवा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया तो उसने जुर्म घटित करना स्वीकार किया तथा आरोपी के पास से एक किताब, डायरी तथा डफली को जप्त किया गया है।पुलिस ने आरोपी भरत चेरवा आ० दिलबोध चेरवा जाति चेरवा उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगचौरा को गिरफ्तार कर धारा 299 बीएनएस के तहत       न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, प्र० आर० राजेन्द्र ध्रुव,अमृत सिंह,नरेन्द्र कश्यप,हरी डनसेना एवं अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!