September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

साढ़ू के यहाँ होली मनाने गए शख्स ने शराब के नशे में हाथी भगाने पहुँचा,,,हाथी ने उतारा मौत के घाट…

राजपुर। अपने साढ़ू के यहाँ से होली मनाने गए व्यक्ति की हाथी ने कुचलकर मार डाला।उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हाथी के पास उसे भागने पहुँच गया था जिसके बाद हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला।
    मामला बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरसिंहपुर की है जहाँ पड़ोसी गांव मरकाडाड निवासी रामसुरत अपने साढ़ू के यहां होली मनाने गया हुआ था। नरसिंहपुर बस्ती के पास हड़ही जंगल के पास मृतक का साढ़ू का घर है। 65 वर्षीय मृतक रामसुरत आत्मज फुलचंद अपने साढ़ू के यहाँ होली मनाने गया हुआ था। उसी वक्त लोधीडाड साईड से पहुँचे हाथी ने मृतक के साडू के घर के पास में घर को तोड़ रहा था। वन विभाग अधिकारी कर्मचारी हाथी के निगरानी में लगे हुए थे। तभी शराब के नशे में मृतक अपने रिस्तेदार के साथ हाथी को भगाने के लिए पहुँच गया। रिश्तेदाररों व वन विभाग के कर्मचारी मना करने पर भी वह नही माना और वह हाथी के पास चला गया। जिसके बाद हाथी ने उक्त को बेरहमी से कुचल कर मार डाला। हाथी ने आदमी के शरीर को कई टुकड़े कर दिए।घटना की जानकारी लगते ही डीएफओ एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव एवं राजपुर रेंजर महाजन साहू मौके पर पहुँचकर परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये प्रदान की गई। वही घटना के बाद वन विभाग द्वारा गाँवों में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!