September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं करने पर व्याख्यता (एल.बी.) निलंबित

बलरामपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) श्री संतोष तिवारी को स्कूल के बच्चों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करने पर आयुक्त सरगुजा संभाग द्वारा निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री बुधराम के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके पुत्र के साथ  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिगड़ी के व्याख्यता (एलबी) श्री संतोष तिवारी द्वारा मारपीट किया गया है। उक्त आवेदन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। जांच में शिक्षक श्री तिवारी द्वारा अध्ययनरत छात्र नानसाय के साथ कक्षा में अध्यापन के दौरान नोट कॉपी नहीं लाने पर शारीरिक रूप से दण्ड के रूप में झापड़ मारने तथा कक्षा से बाहर निकालने की शिकायत प्रथम दृष्टिया पुष्टि हुई है। श्री तिवारी का उक्त कृत्य बच्चों के प्रति सम्यक व्यवहार नहीं किये जाने की श्रेणी में आता है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरित है। उक्त कृत्य के लिए संभागायुक्त श्री जी.आर. चरेन्द्र के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग अम्बिकापुर किया गया है। निलंबन अवधि में श्री तिवारी को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!