September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

शांति पुर्ण होली मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

राजपुर। होली पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व सौहाद्र पूर्ण होली पर मनाने जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
    राजपुर थाना परिसर में होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कई विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों के सुझाव भी लिए कि किस तरह क्षेत्र में होली मनाई जाती है और कहां-कहां पर क्या-क्या व्यवस्था करनी है। इन सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए थाना प्रभारी सुधीर मिंज ने लोगों से सुझाव लिए एवं उस पर अमल करने की बात कही।

    थाना प्रभारी ने होली पर्व पर लोगों से अपील की है कि होली पर्व पर यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर तथा मोटरसाइकिल में तीन लोग बैठकर वाहन ना चलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल धीमी गति से चलाएं ताकि दुर्घटना की आशंका न रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि होली पर्व पर पुलिस अपनी ड्यूटी में रहेगी एवं लगातार पुलिस की वाहन क्षेत्र में गश्त करती रहेगी एवं किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने पर वे तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
   बैठक के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी लालसाय मिंज नीरज तिवारी विजय सिंह सत्येंद्र पांडे ओम प्रकाश गुप्ता एनुल अंसारी मिस्त्री सहित तहसीलदार यशवंत कुमार थाना प्रभारी सुधीर मिंज उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथीगण तथा पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!