July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
क्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

भेलवा दामर जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाई,,,पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण…

बलरामपुर

    बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है, थाना रामचन्द्रपुर क्षेत्र के भेलवा दामर जंगल में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।
    भेलवा दामर जंगल में युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपियो को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गफुर अंसारी पिता स्व० रहिमन अंसारी, उम्र 47 वर्ष, साकिन आनंदपुर, थाना रामचन्द्रपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 05/03/2024 को वह ग्राम रेवतीपुर में शादी मे शामिल होने के लिए गया था तथा उसका पुत्र जमशेद अंसारी भी अपनी पत्नी के साथ में ग्राम रेवतीपुर अपने चाचा ससुर के घर शादी कार्यकम में शामिल होने के लिए गया था। शादी से गफुर अंसारी रात में करीब 09:00 बजे अपने घर वापस आ गया था। दिनांक 06/03/2024 को सुबह गफुर अंसारी का बेटा दाउद फोन करके बताया कि जमशेद अंसारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेलवा दामर जंगल में दोलंगी तिराहा के पास धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर जाकर देखा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने जमशेद के सिर पर कठोर वस्तु व धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रामचन्द्रपुर में मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।


सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिला मुख्यालय से तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर, प्रभारी एसडीओपी रामानुजगंज याकूब मेमन, एफएसएल की टीम, डॉग स्कॉट व अतिरिक्त बल को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। आरोपियों की शीघ्र पता-तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु रामानुजगंज अनुविभाग से थाना प्रभारी रामानुजगंज, थाना प्रभारी सनावल, चौकी प्रभारी विजयनगर को भी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर भेजा गया। उपरोक्त पुलिस टीम एवं समस्त बल के द्वारा प्रकरण में तत्परतापूर्वक आरोपियों की पता-तलाश एवं प्रकरण की विवेचना की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना एवं गवाहों के अनुसार प्रकरण के संदेही अशरफ अंसारी (मौलाना) का पता-तलाश किया गया। लंबी तलाश के बाद संदेही अशरफ अंसारी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पुरानी रंजिश के कारण अपने सहयोगी साथी आरोपी मकसूद आलम और इबरार अंसारी के साथ भेलवा दामर जंगल में दोलंगी तिराहा के पास जमशेद अंसारी को लकड़ी के डण्डा से सिर पर मारकर एवं धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या करना स्वीकार किए। आरोपीगणों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपियों के कपड़े व लकड़ी का हंडा व अन्य साक्ष्य की जप्ती कि गई है। विवेचना के दौरान प्रकरण आरोपी 01 अशरफ अंसारी पिता वाजुद्दीन अंसारी, उम्र 35 वर्ष, साकिन आनंदपुर 02 मकसुद आलम पिता मो० समीम आलम उम्र 22 वर्ष, साकिन आनंदपुर 03 इबरार पिता इनायत अंसारी उम्र 23 वर्ष, साकिन आनंदपुर, थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर धारा 302, 201 के तहत कार्यवाही की है। घटना के चंद घंटे के भीतर युवक की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग द्वारा उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम से पुरस्कृित करने की घोषणा की गई है।
    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में चन्द्रेश सिंह ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर याकूब मेमन, प्रभारी, एसडीओपी रामानुजगंज निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी रामचन्द्रपुर,निरीक्षक ललित यादव, थाना प्रभारी, रामानुजगंज निरीक्षक भपेन्द्र साहू, थाना प्रभारी सनावल,सउनि अश्विनी सिंह, चौकी प्रभारी विजयनगर आरक्षक प्रदीप परमार, थाना रामचन्द्रपुर आरक्षक संदीप कुमार, थाना रामचन्द्रपुर आरक्षक आशीष बखला, याना रामचन्द्रपुर महिला आरक्षक द्विव्या किरण, याना सनावल साईबर सेल बलरामपुर से आरक्षक मंगल सिंह, सुखलाल, हजारी मेरसा, आकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!