
राजपुर
Cgtoday.in
वार्ड क्रमांक 6 में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मंदिर समिति द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ अहम बैठक की।बैठक में मंदिर निर्माण सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
करीब एक माह पूर्व अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में 22 जनवरी को पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।अब इस स्थान पर एक बड़ा मंदिर का निर्माण कराया जाना है।इस आशय से मंदिर समिति द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ वार्ड क्रमांक 06 में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर निर्माण के सभी पहलुओं पर लोगो से चर्चा की गई।मंदिर निर्माण में आने वाले खर्चे को लेकर भी लोगो से चर्चा कर राय मशविरा की गई।बैठक में उपस्थित लोगों ने वार्ड क्रमांक 06 में पंचमुखी हनुमान मंदिर बनाये जाने एवं वहाँ आवश्यक जरूरी संसाधनों की व्यवस्था हेतु लोगो ने जगह का मुआयना भी किया।

गौरतलब है कि पंचमुखी हनुमार मंदिर हेतु नक्शा तैयार कर लिया गया है जिसमे तीन गुम्बद वाले पंच मुखी हनुमान मंदिर बनाया जाएगा एवं उसके ठीक बगल में हाल बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग तीस लाख रुपये की आ रही है ऐसे में मंदिर निर्माण हेतु लोगो के जनसहयोग से पैसा इक्कठा किया जाना है ताकि मंदिर निर्माण में कोई परेशानी न हो।बैठक में सभी नागरिकों ने अपनी अपनी सहमति जताते हुए हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।बैठक के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ यादव गौरीशंकर अग्रवाल प्रदीप जायसवाल मनोज गुप्ता संतोष पांडेय संतोष तिवारी विष्णुदेव तिवारी गौरव उपाध्याय आनिल अग्रवाल उपेंद्र गुप्ता रुद्र ठाकुर संतलाल ठाकुर विजय गुप्ता सहित पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के सदस्यगण एवं नगर में अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।



