September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणी महराज की हुई घर वापसी,,,कांग्रेस से चल रहे नाराज पुनः थामा भाजपा का दामन…

बलरामपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महराज ने आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया है।चिंतामणी महराज की घर वापसी में बाद भाजपा को अब कही न कही इससे फायदा होते दिख रहा है।


चिंतामणी महराज के भाजपा में प्रवेश होने के साथ ही उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।आज भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी के समक्ष अपने समर्थकों के साथ चिंतामणी महराज ने विधिवत भाजपा का सदस्यता ग्रहण की।चिंतामणी महराज पूर्व में भाजपा से सामरी विधानसभा के लिए टिकट की माँग की थी टिकट नही मिलने पर वे कांग्रेस का दामन थाम लिया था जिसके बाद बे कांग्रेस में चले गए थे।कांग्रेस ने उन्हें वर्ष 2013 में लुंड्रा विधानसभा से टिकट दिया था जहाँ वे जीत की थी।उसके बाद वर्ष 2018 में उनकी सीट बदलकर सामरी से टिकट दिया गया था यहाँ भी उन्होंने जीत दर्ज कर संसदीय सचिव बने थे।इस वर्ष कांग्रेस ने सामरी से उनकी टिकट काटते हुए विजय पैकरा को मैदान में उतारा है जिससे वे कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। उनकी भाजपा में वापसी होने के बाद कहीं न कहीं भाजपा को फायदा होते दिख रही है।चिंतामणी महराज के अनुयायी सामरी विधानसभा में ही नही अपितु अम्बिकापुर व जशपुर विधानसभा में काफी जनसंख्या में है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा को इन सभी विधानसभा में लाभ मिल सकती है।वही चिंतामणी महराज के भाजपा में प्रवेश होने से कहीं न कहीं कांग्रेस को इस चुनाव नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!