September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

पुर्व सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महराज लड़ेंगे अम्बिकापुर विधानसभा से चुनाव,,,क्या भाजपा में होंगे शामिल…

बलरामपुर। सामरी विधानसभा के श्रीकोट में संत गहिरा गुरु आश्रम में माँ काली की प्रतिमा के अनावरण में भाजपा के दो कद्दावर नेता के पहुंचने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि सामरी के पुर्व विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महराज भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं।खुद चिंतामणी महराज ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यदि भाजपा मुझे मौका देगी तो मैं भाजपा में जाने का विचार करुंगा।

     रविवार को श्रीकोट में माँ काली की प्रतिमा का अनावरण होना था ऐसे में इस कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा के दो बड़े कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल विष्णुदेव साय सहित भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव श्रीकोट पहुँचे थे।कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं और चिंतामणी महाराज के बीच बड़ी लंबी बातचीत को दौर हुआ।भाजपा नेताओं के साथ हुए बातचीत से अब यह कयास लगाया जा रहा है कि चिंतामणी महराज भाजपा का दामन थाम सकते हैं।उन्होंने मीडिया के सामने यह स्वीकार भी किया कि भाजपा यदि उन्हें अम्बिकापुर विधानसभा से मौका देगी तो वे भाजपा में जाने का विचार कर सकते है।

   आपको बता दे कि चिंतामणी महराज पुर्व में भाजपा शासनकाल में संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा से सामरी विधानसभा के लिए वर्ष 2008 में टिकट की माँग की थी परंतु भाजपा ने उन्हें टिकट नही दिया था जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे परंतु उन्हें हर का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वे कांग्रेस में चले गए थे।वर्ष 2013 में कांग्रेस ने उन्हें लुंड्रा से अपना प्रत्याशी बनाया था जहाँ से उन्होंने अपनी जीत दर्ज की थी।जिसके बाद वर्ष 2018 में उन्हें लुंड्रा की जगह सामरी से उम्मीदवार बनाया यहाँ भी उन्होंने अपनी जीत दर्ज की। इस वर्ष चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर शंकरगढ़ के विजय पैकरा को मैदान में उतारा है।अब देखना यह होगा कि क्या चिंतामणी महराज कांग्रेस में बने रहते हैं या फिर भाजपा यदि अम्बिकापुर से उन्हें टिकट देती है तो क्या वे भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!