September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
क्राइमगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

ग्यारह दिनों में पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,लंबित मामलों में धरपकड़ सहित आबकारी एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

राजपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदेश सिंह ठाकुर के द्वारा बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारीयों कर्मचारियों की बैठक लेकर विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से कराने एवं आर्दश आचार सहिता का कड़ाई से पालन कराने एवं लंबित मामलो के आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया था। इस तारतम्य में नव पदस्थ पुलिस अनुविभागीय अधिकारी इमानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी राजपुर रमाकांत साहू के द्वारा कमान संभालते हुए पुलिस स्टाफ राजपुर का एक विशेष टीम गठित कर कार्यवाही में लगाया गया था। जिसमें दिनांक 09 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है।

इन ग्यारह दिनों में की गई कार्यवाही में प्रतिबंधात्मक धारा 151 की कार्यवाही करते हुए कुल 02 प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी गावं में शांति भंग करने वाले रामलल्लु पिता अचमहित जाति पनिका उम्र 21 साल निवासी दुप्पी थाना राजपुर, जितेन्द्र श्रीवास्तव पिता सुरजदेव उम्र 32 साल निवासी धंधापुर थाना राजपुर के कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर के न्यायालय पेश किया गया। प्रतिबंधात्मक धारा 107,116 (3) की कार्यवाही करते हुए कुल 61 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 81 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर के न्यायालय पेश किया गया। हमेशा अपराधों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 110 की कार्यवाही करते हुए कुल 08 प्रकरण दर्ज कर कुल 08 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजपुर के न्यायालय पेश किया गया।आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये कुल 11 प्रकरण दर्ज कर कुल 35 लीटर शराब जप्त करते हुए, क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखने विक्री करने व पिलाने वालों के खिलाफ लगातार दबिस देकर कार्यवाही किया जा रहा है।आचार सहिंता के मद्देनजर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पिछले 01 सप्ताह में वाहनों की चेकिंग कर कुल 321 वाहनों पर कार्यवाही करते हुये कुल 97000/- (सन्तान्चे हजार रूपये मात्र) का समंस शुल्क की वसूली की गई है।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा औचक थाना राजपुर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान झिगों से प्रतापपुर को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क जिसमें भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है जिसमें 02 भारी वाहन ट्रक जिसमें बाक्साईट पकड़ा उक्त वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही 2000-2000 हजार रूपये कुल 4000 रूपये का समंन शुल्क वसूला गया। इन सभी कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर एवं थाना राजपुर पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!