September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीति

किसान सम्मेलन में भाजपा उम्मीदवार ने पिछली गलतियों के लिए माँगी माफी,,,कहा इस चुनाव में बेटी को अपना आशीर्वाद दें…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में आज विधानसभा स्तरीय किसान मोर्चा का सम्मेलन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में सामरी विधानसभा व प्रतापपुर विधानसभा के उम्मीदवारों सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी जिले एवं मंडल के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

     कार्यक्रम की शुरुआत माँ महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ट्रेक्टर एवं बाईक रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल चौधरी गेस्ट हाउस पहुंचे। विधनसभा चुनाव में कुछ दिन बचा हुआ है ऐसे में सभी पार्टीयों ने कमर कस ली है और अपने प्रचार प्रसार में लग गई है। आज राजपुर के चौधरी गेस्ट हाउस में किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि इस बार इस भ्रस्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।उन्होंने कहा कि ये भ्रस्ट सरकार किसानों की कर्ज माफी की बात हो चाहे बेरोजगारी भत्ते की बात हो चाहे धान खरीदी की बात हो वृद्धा पेंशन की बात हो चाहे छत्तीस वादे की बात हो ये सरकार सबको फुसलाकर अपनी सरकार बनाया है।सरकार में आने के बाद ये केवल एक ही काम किया केवल भ्रष्टाचार।उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र लरंगसाय जी इस क्षेत्र के नेता थे उनके नाम से इस क्षेत्र को जाना जाता है।उन्होंने कहा कि किसानों की धान सुव्यवस्थित तरीके से खरीदने वाली सरकार केवल भारतीय जनता पार्टी ही थी किसानों की धान खरीदी पहले नवंबर को ही शुरू हो जाती थी आज इस सरकार में दिसम्बर से धान खरीदी की जाती है जिससे किसानों को उनके धान एक एक माह तक खरीदी नहीं होने से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आप सब भाजपा को मजबूत करें ताकि आने वाले समय मे फिर से छत्तीसगढ़ में सुशासन आ सके।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा की मुझ जैसी एक गांव की महिला को सामरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए हैं उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि पिछले वर्षों में जो भी हमसे भूल व गलती हुई हो उसे क्षमा करें और इस चुनाव में एक बेटी को अपना आशीर्वाद दें और भाजपा के हाथ मजबूत करें। कार्यक्रम में पहुंची प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते ने भाजपा में वोट देकर भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को जिताने की अपील की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सरकार खाली किसानों युवा के साथ झूठा वादा करती है चाहे  बेरोजगारी भत्ता की बात हो किसानों को 25 सौ रुपए धान खरीदी की बात हो या कर्जा माफी का बात हो सब मे कांग्रेस की सरकार सब मे नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के हाथ मजबूत करके इस भ्रस्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलाना है।

   इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल समरी विधानसभा प्रभारी अंबिकेश केसरी पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सामरी विधानसभा प्रत्याशी उद्धेश्वरी पैकरा प्रतापपुर प्रत्याशी शकुंतला पोर्ते किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाला चौधरी किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राकेश तिवारी जिला महामंत्री संजय सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल राजेश अग्रवाल किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल भानुप्रताप दीक्षित प्रदेश कार्यसमिति सदस्त अनिल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में किसान युवा इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन भानुप्रताप दीक्षित व आभार प्रदर्शन विकास मंडल ने किया।

देखें पूरा वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!