July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
क्राइमचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशव्यापार

पुलिस की चेकिंग देख आरोपी वाहन मोड़कर भागे,,जंगल में घेराबंदी के बाद आरोपी पकड़ाए,,,वाहन में मिला गाँजा…

बलरामपुर। नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर पूर्णतः अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा स्टेट बार्डर एरिया में लगातार नाकाबंदी लगाकर नियमानुसार वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।इसी कड़ी में दिनांक 11.10.2023 के दरम्यानी रात्रि करीब 11.30 बजे छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बार्डर में ग्राम तुगवां बेरियर नाका में वाहन चेकिंग के दौरान बलंगी की ओर से आ रही महिन्द्रा एक्सयूव्ही वाहन क्रमांक यूपी 32 जीआर 0404 चालक के द्वारा नाका प्वाइंट में पुलिस की नाकाबंदी को देख कर वाहन को अचानक वापस बलंगी की ओर मोड़ कर तेज गति से भागने लगा। उसी दौरान बार्डर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे चौकी प्रभारी बलंगी उनि के.पी. सिंह के द्वारा संदिग्ध वाहन को तेज गति के भागते देखकर वाहन का पीछा करते हुए मुख्य मार्गों पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी को देखकर संदिग्ध वाहन के चालक के द्वारा अपने वाहन को मुख्य मार्ग से ग्रामीण मार्ग से ग्राम नवाटोला की ओर भगाने लगा। पुलिस की घेराबंदी देखकर संदिग्ध वाहन का चालक एवं उसका साथी वाहन को रोड किनारे एक्सीडेंट कर वाहन को वहीं छोड़कर जंगल में भाग गये। चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर संदिग्धों को पीछा किया परन्तु संदिग्ध रात्रि का अंधेरा व जंगल का फायदा उठाकर जंगल में कहीं छुप गये। देर रात्रि तक संदिग्धों को जंगल के चारों ओर से घेराबंदी कर ग्रामिणों के सहयोग से संदग्धिों को दिनांक 12.10.2023 के सुबह में लगभग 05.00 बजे पकड़ा गया। पूछताछ में संदिग्धों के द्वारा अपना नाम जितेन्द्र वर्मा पिता स्व० बलदेव वर्मा उम्र 22 साल निवासी ककरहीया थाना हरैया जिला बस्ती उ.प्र. (वाहन चालक) एवं सहयोगी सूरज वर्मा पिता स्व० विश्वनाथ वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम रघवापुर पोस्ट श्रृंगीनारी जिला बस्ती उ.प्र. का होना बताया। पुलिस ने जब महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 की तालाशी ली तो वाहन में 22 नग 02-02 किलो के पैकेट तथा 04 नग 01-01 किलो के कुल करीब 47 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा वाहन से बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-20 (बी) NDPS ACT के तहत कार्यवाही की है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ गांजा 47 किलो, अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 07 लाख 05 हजार रूपये एवं वाहन क्रमांक यूपी 32 जीआर 0404 महिन्द्रा एक्सयूबी 500 को जप्त किया है।

  इस कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी सिंह, चौकी प्रभारी बलंगी,आरक्षक शिव पटेल,आरक्षक अवधेश कुशवाहा,सीएएफ आरक्षक राम प्रताप नेताम,एवं चौकी बलंगी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी का सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!