November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लक्जरी कार में कर रहा था गाँजा की तस्करी,,,लाखों के माल सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार…

मारुति बेलोनो कार से गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से 26 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 02 लाख 60 हजार रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को किया जप्त।

सुमित गुप्ता/जशपुर। नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित एवं लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

    दिनांक 27.09.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि टिकलीपारा का भुनेश्वर यादव अपने स्लेटी कलर का बिना नंबर का बलेनो कार में ओडिशा की ओर से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा को रखकर तस्करी करते हुए भेलवा सरईटोली की आ रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी तुमला हमराह स्टाॅफ के तुमला तिराहा रोड में नाकाबंदी कर सामने से आ रही उक्त बलेनो वाहन के चालक को रोककर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में छिपाकर रखे 26 किलोग्राम गांजा कीमती 02 लाख 60 हजार रू. मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से तुमला क्षेत्र में लाना बताया। पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर यादव उम्र 35 साल निवासी टिकलीपारा थाना तुमलाका के खिलाफ धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।                                               इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक भरत लाल साहू, प्र.आर. जेम्स खलखो, आर. सुजीत खाखा, आर. बलराम साय, आर. रूबेन तिग्गा, आर. हीरालाल यादव, आर. भागेश्वर साय की सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!