झमाझम बारिश से पत्थलगांव के घोघरा बाँध हुआ लबालब,बाँध में आई दरार,,, ग्रामीण श्रमदान कर मरम्मत करने मजबुर…

सुमित गुप्ता/पत्थलगांव। विगत चार दिनों से पत्थलगांव में हो रही झमाझम बारिश के बाद यहाँ तमता का घोघरा सिंचाई बांध लबालब भर जाने से इसके एक हिस्से में बड़ी दरार आ गई है। यहाँ पर मुख्य बांध की मिट्टी लगातार धंस जाने से सिंचाई बांध पर टूटने का खतरा को देखकर तमता,चन्दागढ़,बटुराबहार के लोगों में दहशत बढ़ गई है।इस सिंचाई बांध के टूटने के खतरा को देखकर आसपास के किसान यहाँ क्षतिग्रस्त वाले हिस्से में श्रमदान के लिए जुट गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसानों का आरोप है कि घोघरा सिंचाई बांध की देखरेख में जल संसाधन विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।चंदागढ़ के पूर्व सरपंच रोशन साय का कहना है कि घोघरा मुख्य बांध पर कई जगह दरार आ गई हैं।इससे बांध की मिट्टी लगातार धंस रही है।इन दिनों लगातार बारिश के बाद यह बांध लबालब भर जाने से मिट्टी का कटाव भी बढ़ गया है।यहाँ के किसानों ने घोघरा बांध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के संबंध में पत्थलगांव विधायक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है लेकिन बांध की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाने से किसानों ने स्वत: श्रमदान का काम शुरू कर दिया है।



