November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

“भूपेश है तो भरोसा है” हितग्राही कार्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न,,,युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तीनों विधानसभा जिताने दिलाई गई शपथ…

बलरामपुर। जिले के सामरी विधानसभा के राजपुर अग्रसेन धर्मशाला में युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में जिला कार्यकारणी की बैठक एवं युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्य शरण सिंहदेव व प्रदेश उपाध्यक्ष मोजस्सम नजर संगठन महामंत्री अनिमेष सिंह बलरामपुर प्रभारी राहुल जयसवाल के उपस्थिति में बैठक सम्पन हुवा।

   प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने सम्बोधन में कांग्रेस सरकार की योजनाओं और काम काज पर विस्तृत चर्चा करते हुवे पूरे प्रदेश में चल रहे युवक कांग्रेस के अभियान “भुपेश है तो भरोसा है” हितग्राही कार्ड की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं को रिचार्ज करते हुवे कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में अधिक से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओ को शपथ दिलाई अबकी बार बलरामपुर जिला के तीनों विधानसभा के विधायक प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे। सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्य शरण सिंहदेव ने कहा कि सरकार की हर योजनाओं को हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुवे कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और सरकार बनाने में विशेष भूमिका होती है। युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व से हितग्राही कार्ड अभियान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जिले में चलाया जा रहा है हम आगे भी कार्य में गति लाएंगे और अधिक से अधिक घरों में हितग्राही कार्ड पहुचाने का काम करेंगें। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिला के तीनों विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोज्ज्सम नजर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने आभार प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया,प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह,NSUI बलरामपुर जिलाध्यक्ष रूपेश यादव ,प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमंत गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम,राजपुर के ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह,युवा कांग्रेस से अश्विनी यादव,पिंटू यादव,युवा कांग्रेस कुसमी ब्लाक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता,NSUI राजपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रयाग यादव,अभय स्वर्णकार,पंकज जायसवाल,रामेश्वर राम,रामजीत रवि,पंकज ठाकुर,राजा अंसारी, कुश तिर्की,विभु जयसवाल,हर्ष सिंह, जय मानिकपुरी,पंकज,राजदेव राम एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!