संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने 9 करोड़ 50 लाख के विकास कार्य सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन,,,साइकल वितरण कार्यक्रम में भी हुए सामिल…

कुसमी। संसदीय सचिव माननीय चिंतामणि महराज के द्वारा कुसमी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मदगुरी में 9 करोड़ 50 लाख रुपए का सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सड़क योजना,प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत डाइनटोली से रामनगर मार्ग,करोंधा से पाकरडीह मार्ग,कुसमी दरिपारा से पाकरडीह,कराडांड से आसान पानी,कर्रकली भूलशीकला रोड से अमरपुर,सामरी से सबाग,निर्माण कार्य किया जाएगा।

संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने ग्राम मदगुरी,श्रीकोट,लरिमा,में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे मे बताते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार पढ़ाई की दिशा में आने वाली हर बाधा को दूर करने लगातार सफल प्रयास कर रही हैं। स्कूली छात्राओं को पढ़ाई के सफर में किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए सरकार बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण करती है। उन्होंने कहा कि कुसमी विकासखंड के ग्राम लरिमा,मदगुरी,श्रीकोट में शासकीय हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है अब बिना किसी परेशानी के बेटियां अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी।उन्होंने पूर्व में लोगों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक माँग को पूरा किया ।इस दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन भगत,किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवधन भगत ,मण्डी अध्यक्ष बालेश्वर राम,PCC सदस्य सोनू ,विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक बुनकर ,अनुसूचित जनजाती प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष लवकुमार सोनवानी,किसान कांग्रेस ज़िला से बी.डी.यादव ,मज़दूर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षमनान ख़ान ,विक्रम,संदीपनिकुंज,सरपंच,उपसरपंच,रवि, सलमोन,तनीश ,अपिन सिंह,अमृत,अरुण,व गांव के वरिष्ट ग्रामीणजन कांग्रेसी कार्यकर्ता साथी विसेश रूप से उपस्थित थे।



