
राजपुर। बीती रात आपसी विवाद के बाद आवेदक आनंद पांण्डेय पिता ओम प्रकाश पाण्डेय उम्र 30 साल निवासी राजपुर बाजारपारा ने राजपुर थाना में मामला दर्ज कराया कि 27 अगस्त को आरोपीगणों द्वारा आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसकी रिपोर्ट करने के लिए आवेदक थाना आया साथ में आरोपीगण भी आये।जहाँ दोनों पक्षों को समझाईश देकर थाना से अपने अपने घर जाने और लड़ाई झगड़ा न करने हेतु समझाईश देकर भेजा गया। थाना से निकलते ही बाहर कुछ दुरी पर जाकर आरोपीगणो द्वारा आवेदक से पुनः विवाद करने लगे विवाद ज्याद बढ़ जाने पर पुलिस को पता चलने पर मौके से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर आरोपीगणों के विरूद्ध इस्तागासा तैयार कर अधिक से अधिक राशि से प्रतिबंधित एंव बाउड ओवर की कार्यवाही करने हेतु एसीडीएम कार्यालय भेजा गया।जहाँ आकाश पाण्डेय के विरूद्ध पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज होने पर धारा 110 के तहत कार्यवाही किया गया।पुलिस ने तीन आरोपियों विकास कुजूर पिता जगदीश कुजूर उम्र 27 साल निवासी डकवा चौकी बरियों सुधीर श्रीवास्तव पिता विजय श्रीवास्तव उम्र 29 साल निवासी बघिमा आकाश पाण्डेय पिता भृगुनंन्दन पाण्डेय उम्र 33 वर्ष बघिमा चौकी बरियों के खिलाफ धारा 151,107,116 (3) के तहत कार्यवाही की है।



