September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहें

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो चुकी है। 30 अगस्त से शुरू हुआ यह ऑनलाइन मतदान 29 सितंबर को संपन्न हुआ। बलरामपुर जिले के दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों सामरी और रामानुजगंज में कुल 34,977 मत दर्ज किए गए हैं। मतदान खत्म होते ही अब सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं और परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदान के मामले में सामरी विधानसभा क्षेत्र आगे रहा। यहां कुल 20,342 मत डाले गए, जबकि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 14,635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। युवा कांग्रेस के इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए डिजिटल माध्यम से वोट किया।

​जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए राहुल और संतोष में सीधी टक्कर

बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला राहुल गुप्ता और संतोष यादव के बीच माना जा रहा है। मतदान प्रक्रिया के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों ने युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अब देखना यह होगा कि युवा कार्यकर्ताओं का भरोसा किस प्रत्याशी के पक्ष में गया है।

​विधानसभा सीटों पर दिलचस्प समीकरण

​सामरी विधानसभामें विधानसभा अध्यक्ष पद पर संदीप यादव, नीतीश तिर्की और गौरव कुजूर के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने पूरे चुनाव के दौरान जमीन पर सक्रियता दिखाई। वहीँ​रामानुजगंज विधानसभा में रामानुजगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर नजीम रजा और इंतखाफ अंसारी सीधे मुकाबले में हैं। दोनों ही पक्षों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

​मतदान पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं। परिणामों की घोषणा के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि बलरामपुर जिले में युवा कांग्रेस की कमान किन नए चेहरों के हाथों में होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!