September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए 09 सितम्बर को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज,मोबाइल से ले सकेंगे भाग

बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियों को गति देते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 09 सितम्बर 2026 को जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
स्वीप कार्ययोजना के तहत जिले के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) का गठन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से मतदाता जागरूकता से जुड़ी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रस्तावित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा महाविद्यालयों को एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें कुल 30 प्रश्न रहेंगे। प्रतिभागी अपने मोबाइल से ही इसमें सम्मिलित हो सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।


प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सहभागिता का ऑनलाइन प्रमाण पत्र तथा प्राप्त स्कोर उनकी ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रुचि लेते हुए निर्धारित तिथि पर आयोजन सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के छायाचित्र एवं वीडियो कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


उल्लेखनीय है कि नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाइंड की भावना के अनुरूप जिले में युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और निर्वाचन प्रणाली की जानकारी से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जानकारी बढ़ने के साथ ही वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने में भी सहभागी बनेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!