September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अरविंद ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा,बिहार के 7 शातिर गिरोह गिरफ्तार,14 किलो चाँदी जप्त

बलरामपुर/वाड्रफनगर। थाना बसंतपुर क्षेत्र के वाड्रफनगर मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल और औजार जब्त किए गए हैं।

प्रार्थी अरविंद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2026 की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर लॉक तोड़कर लगभग 20 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 50 ग्राम सोने के जेवर, 10 किलोग्राम गिल्ट और 18,000 रुपये नकदी पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 305, 331(4), 317(2), 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

सीसीटीवी व साइबर सेल से मिला सुराग

घटनास्थल के निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन बिहार के रोहतास जिले के थाना दिनारा क्षेत्र में मिली। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में चलगली थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर बिहार भेजी गई।

स्थानीय पुलिस की मदद से 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि 15 अगस्त को पिकअप व मोटरसाइकिल से वाड्रफनगर आकर दो दिन रेकी की और 17 अगस्त की दरमियानी रात सब्बल से शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था।

चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी धराया

आरोपियों ने चोरी का माल दिनारा निवासी सुनील कुमार सोनी को 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचना स्वीकार किया। पुलिस ने सुनील सोनी के घर दबिश देकर गलाकर बनाई गई 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद कीं।

गिरफ्तार आरोपी

सोनू कुमार (21 वर्ष), निवासी शंभू डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास,​शंकर चौधरी (55 वर्ष), निवासी अलीगंज, थाना सुरजपुरा, रोहतास,​नरेन्द्र चौधरी (40 वर्ष), निवासी डिहरी, थाना दिनारा, रोहतास,​लीलू चौधरी (19 वर्ष), निवासी सीताबिगहा, सासाराम, रोहतास,​राजकुमार चौधरी (20 वर्ष), निवासी चिलबिला, थाना दिनारा, रोहतास,​अंगद चौधरी (24 वर्ष), निवासी सम्बुडीहरी, थाना दिनारा, रोहतास एवँ ​सुनिल कुमार सोनी (38 वर्ष), निवासी दिनारा, रोहतास (खरीदार)

जब्त सामग्री

​14.175 किलोग्राम चांदी (सिल्ली के रूप में),​पिकअप वाहन (क्रमांक BR 26 GC 3631),​मोटरसाइकिल (क्रमांक MH 15 KR 7977),​घटना में प्रयुक्त सब्बल, मोबाइल फोन एवं 1,000 रुपये नकद

​इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सोनी, निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, साइबर सेल निरीक्षक हिम्मत सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह सहित साइबर सेल व पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!