August 8, 2026 |

BREAKING NEWS

आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रितरोजगार मेले में सहभागिता के लिए निजी संस्थानों से अपील,स्थानीय युवाओं को दें रोजगार का अवसर17 अगस्त को जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला,301 पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसरअंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग पर सफर हुआ मुहाल,बारिश से सड़क की हालत बदतर,जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर वाहन चालकशंकरगढ़ के बाल पहलवानों का संभाग स्तरीय कुश्ती में दबदबा, 7 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडलNH-343 के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,सीटीएसबी लेयर में सीमेंट की कमी का आरोप,जांच के लिए सौंपा ज्ञापननिर्मला प्राथमिक शाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी,एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापनप्रशासन की नवाचारी पहल “मिशन आचार्य”,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई कार्ययोजना के साथ हर विद्यालय बनेगा उत्कृष्टता का केन्द्रएग्रीस्टेक पंजीयन नहीं तो खाद-बीज और धान खरीदी सुविधा से हो सकते हैं वंचित,समय रहते कराएं एग्रीस्टेक पंजीयन, तभी मिलेगी कृषि योजनाओं की सुविधाआयुष्मान कार्ड महाअभियान में संकल्प,रणनीति और सतत मॉनिटरिंग से मिली गति,विशेष महाअभियान के पहले एवं दूसरे दिवस प्रदेश में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ के बाल पहलवानों का संभाग स्तरीय कुश्ती में दबदबा, 7 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

राजपुर/शंकरगढ़। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शंकरगढ़ के मेधावी छात्र खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान अपने शानदार दांव-पेच और बेहतरीन खेल कौशल के बल पर विद्यालय के सात छात्रों ने स्वर्ण पदक  हासिल किया। ​इस अभूतपूर्व सफलता के बाद विद्यालय और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

​         कड़ी प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मुकाबलों के बीच शंकरगढ़ के युवा पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया जिसमें अन्वेंशन कुमार 45 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती,प्यारेलाल तिर्की 45 किग्रा, ग्रीको रोमन कुश्ती, अमन कुजूर 48 किग्रा भार वर्ग, विपिन पैंकरा: 50 किग्रा भार वर्ग, विकास पैकरा 55 किग्रा भार वर्ग, नरेन्द्र कुमार 60 किग्रा भार वर्ग, उमेश पैकरा 64 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय परिसर पहुँचने पर ढोल-नगाड़ों और जोरदार तालियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्यसुशील कुमार एक्का एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने खिलाड़ियों को गुलदस्ता भेंट किया और उनका मुँह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर शिक्षक सुदर्शन यादव ने कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र प्रतिभाओं की खान है। यहाँ के बच्चों को यदि सही दिशा और प्रशिक्षण मिले, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने का हुनर रखते हैं।

​सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य सुशील कुमार एक्का ने सामरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय को प्राप्त हुए रेसलिंग मैट ने बच्चों के अभ्यास को एक पेशेवर मंच प्रदान किया है।​प्राचार्य ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक से लेकर राज्य व संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं तक, विद्यालय के छात्र लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफलता का मुख्य श्रेय खेल शिक्षकों एवँ सुदर्शन यादव के सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को जाता है जो बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

​कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सुशील कुमार एक्का, शोभन भट्टाचार्य, बलदेव प्रसाद सोनवानी, मंगल तिर्की, सीता भास्कर राव, अनुपा एक्का, अनीश तिर्की, सुदर्शन यादव, अमितेश यादव, लक्ष्मीकांत सिन्हा, कामेश्वरी पैकरा, शालिनी सोनी, आकांक्षा यादव, मीरा, दिव्या, आनंदी, प्रियंका, विराग गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!