September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छात्राओं को मिली साइकिल,अतिथियों ने किया शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित

राजपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बूढ़ाबगीचा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए अतिथियों ने विद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा ​शासन की यह महत्वपूर्ण योजना बालिकाओं को विद्यालय तक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करती है, जिससे दूर-दराज की बेटियों के लिए भी शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाना संभव और आसान हो पाया है। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सशक्तिकरण ही एक समृद्ध समाज की मजबूत नींव है।

​इस गरिमामय साइकिल वितरण समारोह में जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, उपसरपंच दीपेश गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, उदय यादव और संतोष गुप्ता सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधिगण स्थानीय नागरिक एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। ​कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने साइकिल प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!