September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को आज मध्यप्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि है थाना उदयपुर अंतर्गत भदवाही गांव का गौरव जायसवाल भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य की शराब लाकर नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखा है। मुखबिर सूचना की पर तत्काल सहायक जिला आबकारी उड़नदस्ता की टीम नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैंकरा के घर पहुंचे।

जाँच में ब्रिजलाल के घर में रखें 18 पेटियों में मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की जिसमें कुल 900 पाव मात्रा 162 लीटर को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी ब्रिजलाल ने बताया कि उसके घर में रखा माल भदवाही निवासी गौरव जायसवाल का है। ब्रिजलाल को लेकर गौरव जायसवाल के घर जाया गया। गौरव जायसवाल ने कबूल किया कि ब्रिजलाल के पास से जो माल मिला है वह उसका ही है।। उक्त मामले में दोनों लोगों को आरोपी बनाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36,59(क) के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!