November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँच

बलरामपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय रामानुजगंज में फर्नीचर खरीदी में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद जांच के लिए अपर कलेक्टर प्रमोद गुप्ता बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। हालांकि, कार्यालय के भंडार प्रभारी के अवकाश पर रहने के कारण आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे जांच प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करना पड़ा।

​प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित भंडार प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित होने के बाद पुनः जांच की तिथि निर्धारित की जाएगी और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

जांच को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तरह तरह की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने स्पष्ट किया कि शिकायतों की जांच होना एक नियमित और स्वाभाविक प्रशासनिक प्रक्रिया है। जांच अधिकारी को पूर्व पत्राचार के माध्यम से निरीक्षण की तिथि की सूचना देनी चाहिए थी, ताकि भंडार प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इससे सभी संबंधित अभिलेख और सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरी होती।”

पाठ्यक्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी विशेष जोर

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव लगातार जिले भर के विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वे केवल पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा ही नहीं कर रहे, बल्कि छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

उनका मानना है कि विद्यालयी शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से वे निरीक्षण के दौरान नियमित रूप से विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासित अध्ययन करने तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!