November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। बसंतपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 नग भैंसों को बूचड़खाने ले जाए जाने से पहले ही बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 05 नग भैंसों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हांककर उत्तर प्रदेश स्थित बूचड़खाने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को मवेशियों के साथ रोक लिया।

​ आरोपी उमेश कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी कुंदी, थाना बसंतपुर से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक अन्य आरोपी के कहने पर वह इन मवेशियों को हांककर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था। इसके बदले उसे उत्तर प्रदेश में आरोपी द्वारा 2500 रुपये दिए जाना तय हुआ था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी 05 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराते हुए विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!