July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्मान

राजपुर। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति जिला सरगुजा अंबिकापुर के तत्वावधान मे अंबिकापुर के होटल अलंकार ग्रीन में आयोजित सम्मान समारोह एवं सामाजिक सम्मेलन में राजपुर इकाई के पदाधिकारियों को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौरान वक्ताओं ने राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राजपुर इकाई ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राजपुर समाज द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना, वृद्धजन पेंशन सहायता, दाह संस्कार सहायता, मंदिरों में नियमित भंडारा, पक्षियों के लिए दाना-पानी, पशुओं के लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था तथा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ संचालित करने जैसे अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिलने के साथ समाज में सेवा और एकता की भावना भी मजबूत हुई है।

समाज के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में संचालित इन कार्यों को देखते हुए राजपुर इकाई को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष रामाशीष सोनी,संरक्षक राजकुमार सोनी, श्याम बिहारी सोनी,प्रमुख सलाहकार विकास सोनी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, संगठन मंत्री सुनील सोनी, प्रचार मंत्री संतोष सोनी, प्रवक्ता अरुण सोनी,सह सचिव रंजीत सोनी, युवा अध्यक्ष संतोष सोनी,मीडिया प्रभारी संजय सोनी, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी, महिला महामंत्री श्रीमती नूतन सोनी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनी सहित,अमृता सोनी, सुनीता सोनी, अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

सम्मेलन में सरगुजा संभाग के वरिष्ठतम सदस्य दंपति बलदेव सोनी एवं श्रीमती बेचनी देवी, वरिष्ठ संरक्षक रविन्द्र स्वर्णकार, संभागीय संरक्षक शिवराम सोनी, संभाग प्रभारी रघुनाथ सोनी, संभागीय कोषाध्यक्ष अंबिका सोनी सहित जिला अध्यक्ष विनोद सोनी, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, सचिव विजय कुमार सोनी, सह सचिव सुरेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, उप कोषाध्यक्ष सुनील सोनी तथा अंबिकापुर नगर एवं जिला इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

राजपुर से लगभग 18 सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मान प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि यह सम्मान पूरे राजपुर समाज का सम्मान है। उन्होंने समाज सेवा की गतिविधियों को भविष्य में और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!