
राजपुर/शंकरगढ़। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बचवार में हुई 4 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने चोरी के आभूषणों को बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के खेल का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थी अर्पण कुमार उरांव निवासी बचवार, थाना शंकरगढ़ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 की दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके घर और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, 3,000 रुपये नकद और 2 नग सीसीटीवी कैमरे कुल रकम लगभग चार लाख रुपये पार कर दिए थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की छानबीन के दौरान थाना गांधीनगर से सूचना मिली कि वहां एक मामले में पकड़े गए आरोपी आनंद कुमार पन्ना ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उसने अपने साथी आकाश गाईन के साथ मिलकर शंकरगढ़ में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले ही आनंद पन्ना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था।
मामले में फरार चल रहे सह आरोपी आकाश गाईन को पुलिस ने अम्बिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि आनंद पन्ना शंकरगढ़ से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने लेकर आया था। इन चोरी के गहनों को आकाश की माँ नीलिमा गाईन के जरिए मणप्पुरम बैंक अम्बिकापुर में जमा कराकर 3,80,000/-रुपये का गोल्ड लोन लिया गया। बैंक से मिले पैसों में से ₹20,000 आनंद पन्ना की बहन मंजुषा पन्ना के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
इस मामले में पुलिस ने धारा 305, 331(3), 3(5) बीएनएस के तहत आकाश गाईन पिता प्रदीप गाईन, उम्र 23 वर्ष निवासी सुभाषनगर, अम्बिकापुर नीलिमा गाईन पति प्रदीप गाईन, उम्र 38 वर्ष निवासी सुभाषनगर और मंजुषा पन्ना पिता हबिल पन्ना, उम्र 31 वर्ष निवासी सुभाषनगर, भगवानपुर को गिरफ्तार कर



