July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षण

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उफिया के आश्रित ग्राम माकड़ का मुख्यालय से संपर्क टूटने की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के कार्यपालन अभियंता जी.एस. सिदार ने कोदो कुमनी नाला पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर अस्थायी सड़क निर्माण को लेकर निरीक्षण कर जायजा लिया।

         बलरामपुर जिले के राजपुर से जिगड़ी-माकड़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित कोदो कुमनी नाला में लगातार बारिश के कारण तेज बहाव है। निर्माणाधीन पुल के कारण मार्ग पहले से ही बाधित था और रपटा बह जाने से करीब 500 ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया। गांव में अधिकांश आबादी आदिवासी समुदाय, विशेषकर पहाड़ी कोरवा परिवारों की है, जिन्हें आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण करने वाले ठेकेदार ने खुदाई के बाद सड़क पर मलबा और कीचड़ छोड़ दिया है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि सड़क पर पड़े मलबे को हटाकर तथा ह्यूम पाइप के ऊपर मरम्मत कर अस्थायी मार्ग तैयार किया जाए, जिससे सामान्य जलस्तर में आवागमन बहाल हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!