November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया हुई आसान,स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रही विशेष शिविर

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के स्कूली विद्यार्थियों को समय पर जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो सुनिश्चित की जा रही है।

जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों में राजस्व विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त किया जा रहा हैं। शिविरों में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ ही आवेदन भरने, दस्तावेजों का सत्यापन तथा प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।


राजस्व विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उन्हें समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि पर आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करें, ताकि भविष्य में प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!